रतलाम।श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव का आयोजन रेल नगर स्थित बगीचे में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता राकेश मिश्रा व एडवोकेट श्रवण यादव है। पांचवें दिवस के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि उत्तर भारतीय समग्र ब्राह्मण समाज के श्री केके द्विवेदी, श्री राजेश तिवारी, डॉक्टर पी सी शुक्ला, श्री बृजेश मिश्रा, श्री संतोष तिवारी ,श्री आनंद मिश्रा एवं हिंदू जागरण मंच के बलवीर सिंह संधू, विनय शर्मा, ओम जी, आदित्य पांडे रहे ।सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री राम व लक्ष्मण जी चरण पूजन करते हुए पुष्पमाला पहनाकर तथा भगवान श्री राम का रामचरित्र मानस का पूजन व आरती संपन्न की। तत्पश्चात आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों को राम नाम का दुपट्टा पहनाया गया। रात्रि में श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद एवं सीता राम विवाह का भव्य आयोजन रहा। विवाह के पूर्व भगवान श्री राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न की बग्घी में सेल निकली । भगवान के विवाह के जुलूस में सभी रहवासी, क्षेत्रवासी, महिलाएं ,बच्चे,बुजुर्ग आदि बड़ी संख्या में झूमते गाते डीजे के साथ निकले । संपूर्ण रेल नगर में सेल घुमी तत्पश्चात भगवती सीता के निवास स्थान पहुंची और द्वारचार होने के पश्चात भगवान श्री राम व जानकी का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। प्रसाद वितरण भगवा राज मित्र मंडल की ओर से किया गया। २४ मार्च संवाद कैकई मंथरा संवाद केकई दशरथ संवाद व राम वन गमन का चित्रण रहेगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समग्र समाज अध्यक्ष रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, लोकेश जायसवाल ,बबीता नागर, सुनील पाल, दयाराम यादव ,उषा यादव, दीपक सेन, मनोज पाल ,प्रदीप यादव, पंडित ईश्वर व्यास, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, पूजा सिंह चौहान, धन्नालाल आजम, प्रभु लाल भाटी, राकेश सोनी, शंभू सिंह सतीश बोरासी ,रमेश कनौजिया, शीतला पांडे आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी श्री राम महोत्सव एवं रामलीला उत्सव के सूत्रधार राकेश मिश्रा ने दी।