जावरा (अभय सुराणा) । श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति की बैठक पंचायती नोहरा में अध्यक्ष श्री नगीन जी सकलेचा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक मे भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती पर पंच कल्याणक महोत्सव धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया । उपस्थित महानुभावों ने आयोजन को गरीमामय बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।
11अप्रेल से 15अप्रेल तक पांच दिवसीय आयोजन होंगे जो भगवान महावीर के पंच कल्याण पर आधारित होगे । कार्यक्रम को अंतिम रूप 26 मार्च शनिवार को दिया जायेगा। बेठक में सर्वश्री डां.सुरेश मेहता,संरक्षक मदनलाल धारीवाल , धरमचंद चपडोद, चन्र्दप्रकाश ओस्तवाल,विजय ओरा, पुखराज पटवा,अभय सुराणा, सुभाष टूकड़िया, शिखर धारीवाल,अनिल धारीवाल,रमेश चंद जैन, सुभाष डूंगर वालों,ऋषभ पटवा, राहुल भंडारी राजेश बरमेचा,पंकज कांठेड़, अजीत राकां,मनीष धारीवाल, मोहनलाल पोखरना, अंजू मेहता, जीवन हरण, अक्षिता नांदेचा , मधुबाला नुक्कड़ ,सरिता ओस्तवाल, अनिता नांदेचा, ज्योति श्रीमाल, चित्रा ओसवाल, अतुल मेहता, प्रवीण कोलन, सुजान मल ओरा , श्रीमती संगीता डोसी , सीमा रांका आदि ने अपने अमुल्य सुझाव रखें। बैठक में सभी श्री संघ अध्यक्ष, महिला पदाधिकारियों,सोशल ग्रुप अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बारोड ने वर्ष 2019 के आयोजन का आय व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में श्री शेखर नाहर को सहकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही समिति के संरक्षक स्वर्गीय श्री वर्धमान पावेचा, सह कोषाध्यक्ष स्व. राकेश पोखरना एवं सभी दिवंगत साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक का संचालन महासचिव अभय कोठारी, आभार संदीप रांका ने व्यक्त किया।