


बदलापुर (मुंबई)। महाराष्ट्र की पावन भूमि पर दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के गुरुमंदिर का तीसरा वर्षगांठ महोत्सव परोपकार सम्राट आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के समर्पित शिष्य प.पूज्य मुनिप्रवर श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा.आदि गुरुभगवंतों की पावन निश्रा में धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ध्वजा लाभार्थी परम गुरुभक्त श्रीमान चंदनमलजी मिश्रीमलजी रुपावत ने जीवदया में राशी का सहयोग करने की घोषणा । इस मौके पर श्री नवपद औलीजी आराधना कराने हेतु श्री तारदेव सोनावाला जैन श्रीसंघ की भावभरी विनंती पर मुनिश्री ने दी स्वीकृति दी । कार्यक्रम में लगे जयकारा के नारे लगे। कस्तूर सूरी समुदाय (गिरि-विहार) के गच्छाधिपति आचार्यदेव श्री विज्ञानप्रभ सूरीश्वरजी के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री जयंकरप्रभ विजयजी आदि ठाणा ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित रहे।
वहीं बदलापुर संघ व समाज की बालिका मंडल ने सुंदर रंगोली डेकोरेशन किया । खापोली ठाणा मुंबई आदि के श्रीसंघ आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर 21 अप्रैल 2022 को प्रभु प्रतिमा प्रतिष्ठा एवं दीक्षा आयोजन की हुई घोषणा। सकल श्रीसंघ व ट्रस्ट मंडल ने गुरु भगवंतों को की भावभरी विनंती इस पर मुनिश्री ने स्वीकृति दी । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।