रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई! बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ सदस्यता अभियान तीव्र गति से करने पर विचार विमर्श हुआ! बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने नवीन कार्यकारिणी से आह्वान किया जनता के ज्वलंत मुद्दों पर सत्ता से संघर्ष करने के लिए तैयार रहें श्री कटारिया ने नगर निगम चुनाव एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने के लिए निर्देश दिए! बैठक को पारस सकलेचा ने संबोधित करते हुए क्षेत्र -वार छोटी-छोटी संगोष्ठी करने की सलाह दी।
बैठक को श्रीमती यास्मीन शेरानी, जेम्स चाको, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, मुबारिक खान, विजय सिंह चौहान ,कमरुद्दीन कछुवाया ,अरविंद सोनी नीलेश शर्मा ,मीना बग्गा, धर्मेंद्र शर्मा, ने भी संबोधित किया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ जनों ने माला एवं कांग्रेस दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति के अनुरूप चलने एवं सांप्रदायिक शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया आभार प्रदर्शन राजीव रावत ने किया ।