
रतलाम । जैन समाज मे मानवसेवा के जो आयाम पैदा किये जिसका सभी समाज सोशल्य ग्रुप के माध्यम से सेवा कार्यो को करने का अनुसरण कर रहे है उक्त उदबोधन पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत कोठारी ने अ भा जैन श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में होटल बालाजी सेंट्रल में कही।
गुप् अध्यक्ष नीलेश नीलिमा पोरवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर चेयरमैन मनीष रुपाली चोपड़ा को राष्ट्रीय चेयरमैन नरेंद्र संचेती ,सचिव जितेंद्र ममता चोपड़ा सुनीता श्री निवास जैन,उपाध्यक्ष अखिलेश मनीषा नाहर अजय प्रिंसी जैन कोषाध्यक्ष अनिल सीमा गांघी प्रचार सचिव राजेश नांदेचा को राष्ट्रीय महासचिव प्रभात चोपड़ा, कार्यकारणी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मोदी एव राष्ट्रीय सचिब सन्दीप भंडारी ने शपथ दिलाई ।ग्रुप विस्तार कमेटी चेयरमैन जिनेश्वर जैन फेडरेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त कोठारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ,ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सन्दीप पोहावाला ने ग्रुप की गतिविधियों एव आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पस्तुत कीजिला पंचायत c o विनीता कांसवा ने महिला एव बालिका संस्कार पर प्रेरक उदबोधन दिया खतरगच्छ श्री संघ के अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा तेरापंथ श्री संघ अध्यक्ष अशोक दख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे
कार्यक्रम के पूर्व मंगलाचरण प्रभा कोठारी, शशि चौहान, ममता चोपड़ा, बिंदु कटारिया एव स्वागत गीत नीलिमा पोरवाल, सिमा गांघी,प्रिंसी जैन ने प्रस्तुत किये अतिथि का स्वागत जय नाहर, शीतल पावेचा,सुदेश संघवी कमलचंद कटकानी, प्रदीप लोढ़ा राजेन्द्र मेहता, सुशील कटारिया,भावेश जैन आदि सदस्यों ने किया कार्यक्रम का संचालन पल्लवी प्रदीप डाँगी एव आभार जितेंद्र चोपड़ा ने माना।