सांसद श्री डामोर ने प्रधानमंत्री जी को ‘‘आदिवासी गुड़ीया‘‘ का प्रतिक चिन्ह किया भेंट

रतलाम । रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सदस्य मा.श्री गुमानसिंह जी डामोर ने प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हे क्षेत्र की सुप्रसिद्ध ‘‘आदिवासी गुड़ीया‘‘ का प्रतिक चिन्ह भेंट किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि इस अवसर पर श्री डामोर ने मा.प्रधानमंत्री जी को अपने संसदीय क्षेत्र में केन्द्र एवं राज्य के सहयोग से चल रहे विकास कार्यो के संबंध मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री डामोर ने मा.श्री मोदी जी से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मा.प्रधानमंत्री जी रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यो से संतुष्ट नजर आये तथा उन्होने श्री डामोर को आश्वस्त किया कि संबंधित संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जायेगी। सांसद श्री डामोर ने मा.प्रधानमंत्री जी के प्रति क्षेत्र की जनता की और से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

Play sound