भाजपा कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ के मार्ग पर अग्रसर है – श्री मोदी

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 42 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी पांच मंडलों में शोभा यात्रा निकालकर पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया।
पार्टी के मुखर्जी मंडल एवं आम्बेडकर मंडल ने संयुक्त रूप से अलकापुरी चौराहे से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने किया। इसी तरह पैलेस रोड़ भाजपा जिला कार्यालय से सुरजमल जैन मंडल एवं दीनदयाल मंडल के कार्यकर्ताओ ने शोभा यात्रा का सयुंक्त रूप से आयोजन किया। गीता मंदिर रोड़ स्थित रंगोली परिसर से पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल द्वारा पार्टी की शोभा यात्रा आयोजित की गई।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पार्टी की शोभा यात्रा मे कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, वन्दे मातरम्, भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद तथा जय श्रीराम के नारे बुलंद कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता पहली बार भगवा टोपी मे नजर आये। जिस पर पार्टी का नाम तथा कमल का फुल अंकित था। पांचो मंडलो की शोभा यात्रा लगभग 9:50 बजे रंगोली सभाग्रह पहुंची। जहां पार्टी द्वारा मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को लाइव देखने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।
श्री मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि आज भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत के मार्ग पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। क्योकि आज देश के पास नीति भी है और नीयत भी। आज से 42 साल पहले आज ही के दिन 1980 मे भाजपा का जन्म हुआ था । इन 42 वर्षो मे भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनकर उभरी है और इसका श्रेय पार्टी की नीतियो तथा पार्टी कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम को जाता है। आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सपनो का प्रतिनिधि है। इसके लिए मै भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं।
शोभा यात्रा मे जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री द्वय श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर श्री शेलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री दिनेश शर्मा, श्री बलवंत भाटी, श्री सुनील सारस्वत, जिला मंत्री द्वय श्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमती सोना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अरूण राव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक डॉ.राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री नीलेश गांधी, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री आदित्य डागा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री रविन्द्र पाटीदार, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, श्री विनोद यादव, श्री लोकेन्द्र जायसवाल, श्री हेमंत राहोरी, श्री राकेश परमार, श्री पीरूलाल सोनावचा, श्री कमल सिलावट पूर्व पार्षद द्वय श्री भगत भदौरिया, श्री पप्पु पुरोहित, श्रीमती सीमा टांक, श्री देवशंकर पांण्डे, श्री पवन सोमानी , महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अनिता पाहूजा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष द्वय श्रीमती रेखा गौतम, श्रीमती पुजा बोहरा, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती सविता मेहता, श्रीमती चेतना पाटीदार ,भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती मनीषा मेहता, श्रीमती जीवन ज्योति, श्रीमती सीमा अग्रवाल, कु.खुश्बु अरोलिया, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती मीना टांक, श्रीमती पुजा शर्मा, , श्रीमती सारिका दीक्षित, श्रीमती सोनु नेका, श्रीमती अर्चना विजय मीणा, श्रीमती कृष्णा प्रजापत, श्रीमती राधा चौहान, श्रीमती रेखा गोतम, श्रीमती आशा भाटी, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती ममता सोलंकी, श्रीमती गींताजली, श्रीमती मीनाक्षी पांचाल, श्रीमती सरोज गुप्ता सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

Play sound