भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी की महिला इकाई ने पार्टी कार्यालय पर बनाई रंग बिरंगी रंगोली

रतलाम । भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी की महिला नेत्रिया भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया के नेतृत्व मे पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पहूंची जहां मातृशक्ति ने पार्टी कार्यालय पर विभिन्न रंगो तथा फूलो से आकर्षक कमल के फूल बनाये एवं ‘‘भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 42 वर्ष‘‘ लिखकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमति कटारिया के अलावा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अनिता पाहूजा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष द्वय श्रीमती रेखा गौतम, श्रीमती पुजा बोहरा, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती सविता मेहता, श्रीमती चेतना पाटीदार ,भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती मनीषा मेहता, श्रीमती जीवन ज्योति, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती रेखा गोतम, श्रीमती आशा भाटी, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती ममता सोलंकी, श्रीमती गींताजली, श्रीमती मीनाक्षी पांचाल, श्रीमती सरोज गुप्ता उपस्थित थी।

Play sound