राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए मनाया गणगौर पर्व

रतलाम। राजपुरोहित समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर पर्व धूम-धाम से मनाया गया। राजपुरोहित समाज के महिलाओं द्वारा महिला जागृति मंच के बैनर तले गणगौर पर्व का उद्यापन का कार्यक्रम अखंड ज्ञान आश्रम सैलाना बस स्टैंड पर आयोजित किया गया जिसमें समाज की श्रीमती किरण पुरोहित, कुसुम पुरोहित, अनुसुइया पुरोहित, जय बालाजी पुरोहित, विजया पुरोहित , चंद्रप्रभा पुरोहित ,प्रीति पुरोहित, रितु पुरोहित ,ज्योति पुरोहित, कीर्ति पाठक, मंजू अहमदाबाद, मंजू जोशी आदि नत, गायन ,फूल पाती के साथ भगवान गणगौर ईश्वर का उद्यापन किया l जिसमें महिला जागृति मंच अध्यक्ष भावना पुरोहित, कल्पना पुरोहित, छुट्टन पुरोहित, कविता पुरोहित एवं समस्त महिला कार्यकारिणी उपस्थित l विराजमान संतो से आशीर्वाद भी सभी महिलाओं ने प्राप्त किया कि हमारा सुहाग अखंड रहे ।यह जानकारी भावना पुरोहित ने दी ।

Play sound