श्री साईं योग साधना एवं ध्यान केंद्र योगधाम परिवार द्वारा यज्ञ एवं रूद्राक्ष वितरण किया गया

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगमय यज्ञमय भक्तिमय विश्व कल्याण की कामना की गई

रतलाम । राष्ट्र वंदना विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगमय यज्ञमय भक्तिमय पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, जिला यज्ञ प्रभारी ज्योतिषाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार करने के उद्देश्य से 81 प्रकार की जड़ी-बूटी युक्त दिव्य औषधीय हवन-यज्ञ कर विश्व कल्याण की मंगल कामना कर योग केन्द्र में उपस्थित जनों को मंत्रोच्चार की गई रुद्राक्ष महाप्रसादी भेंट की ।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर घर-घर योग घर-घर यज्ञ संकल्प लिए श्री साईं योग साधना एवं ध्यान केंद्र योगधाम परिवार शास्त्री नगर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविन्द्र कुमार पाटीदार रुद्राक्ष एग्रोटेक आयोजक-श्री शिव महापुराण कथा, रत्नेश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रतलाम, सुश्री शिवांगी नीखरा सहा. प्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रतलाम, प्रेमाराम पुनिया पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी म.प्र.पश्चिम ने आदि उपस्थित थे ।
योग साधकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविन्द्र पाटीदार (श्री शिव महापुराण कथा आयोजक) ने अपने उदबोधन में दिं.23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक कनेरी रोड़ ग्राम मथुरी हरथली फन्टा त्रिवेणी धाम रतलाम धरा पर अंतराष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य श्री पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले वालेे के मुखारविंद से आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए इस भागवत पुन्य कार्य में सेवा कर धर्म लाभ लेनें का आग्रह किया ।
अतिथि सुश्री शिवांगी नीखरा म.प्र. ग्रामीण बैंक सहा प्रबंधक ने कहा कि युवाओं को नशामुक्ति की और पहल कर स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध समाज का नवनिर्माण करें प्रकृति हीं हमारा जीवन संवारती है मानव जीव सेवा के साथ-साथ रक्तदान हीं सर्वश्रेष्ठ दान है यह तभी अहसास होता है जब अपना कोई तड़पता तरसता है ।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने वैश्विक महामारी से समस्त मानव जाति त्रस्त रहीं हम बदलेंगे युग बदलेगा योग यज्ञ प्रकृति की महत्ता से परिचय कराया । सकारात्मक दृष्टिकोण विचारधारा के साथ वर्तमान भविष्य के लिए आज दी गई प्रत्येक पुन्य कार्य औषधीय योग यज्ञ क्रांति युवाओं को अपनी भारतीय सभ्यता संस्कृति से जुडऩे जोडऩे में सहायता सिद्ध होगा । कार्यक्रम को महिला पतंजलि योग प्रशिक्षिका श्रीमती विमलेश वर्मा, व्यवस्थापक महामंत्री नितेंद्र आचार्य द्वारा भी सम्बोधित किया गया ।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कोठारी, मिश्रीलाल सोलंकी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों को युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने इंसुलिन प्लांट शुगर पौंधा भेंट कर पेड़ लगाए धरती मां का श्रृंगार कर अधिकाधिक औषधीय उद्यानों को विकसित करने जन-जन हर भारतीय नागरिक अंतराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर योग क्रांति में आहूति देने का आग्रह किया कार्यक्रम का सफल संचालन गौरीशंकर खिची व आभार व्यक्त डॉ. प्रदीप कोठारी ने किया।

Play sound