7 अप्रेल से 20 अप्रेल तक भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनायेगी

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार 7 अप्रेल से 20 अप्रेल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पार्टी के वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श करके पखवाडे़ के तहत् आयोजित किये जाने वाले विभिन्न आयोजनो के लिए प्रभारियो की घोषणा कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पखवाडे़ के लिए जिला प्रभारी का दायित्व श्री लुनेरा ने भाजपा जिला मंत्री श्री संजय बंटी पितलिया को सौंपा है।
पखवाड़े के अंतर्गत 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता औषधालयों मे मरीजों को फल वितरित करेंगे जिसे ‘‘आयुष्मान भारत‘‘ का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा होंगे। इसी प्रकार 8 अप्रैल को ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘ कार्यक्रम अंतर्गत आवास योजना के लाभार्थियों से मिलकर पार्टी कार्यकर्ता बातचीत करेंगे। इसके लिए बंटी बोहरा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
9 अप्रैल को ‘‘हर घर नल से जल‘‘ कार्यक्रम के लिए श्री रजनीश गोयल प्रभारी होंगे। इस कार्यक्रम के तहत् पार्टी कार्यकर्ता उस घर जाकर नल का पूजन करेंगे जहां योजना के तहत हाल ही में नल की स्थापना की गई है।
10 अप्रैल को ‘‘पी.एम. आवास योजना‘‘ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तर पर किसान सभा का आयोजन होगा जिसमें केंद्र की किसान हितेषी योजनाओं के बारे मे कार्यकर्ता किसानों से चर्चा करेंगे। इस आयोजन के लिए प्रभारी श्री रामसिंह दरबार को बनाया गया है।
11 अप्रैल को ‘‘ज्योतिबा फुले दिवस‘‘ मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता दलित बहुल विद्यालयों में छात्रों के बीच जाकर फल एवं स्टेशनरी का वितरण करेंगे। साथ ही ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रश्नोत्तरी/ निबंध / भाषण प्रतियोगिता के आयोजन भी होंगे। इस कार्यक्रम के लिए श्री ओम बारिया तथा श्री विप्लव जैन को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
12 अप्रैल को ‘‘निःशुल्क कोविड टीकाकरण योजना‘‘ के अन्तर्गत युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिले के माध्यमिक विद्यालयों का दौरा करेंगे और स्कूली बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए श्री सोमेश पालीवाल प्रभारी होंगे।
13 अप्रेल ‘‘ गरीब कल्याण अन्न योजना‘‘ के अन्तर्गत पार्टी ‘‘अन्न वितरण योजना लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन‘‘ आयोजित करेगी। इस योजना के लिए श्री महेश सोनी प्रभारी होंगे।
14 अप्रैल आम्बेडकर जयंती पर भाजपा सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी। इसके साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा पर सार्वजनिक रूप से माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। बस्तियो मे जाकर पार्टी कार्यकर्ता अपने नेताओ के नेतृत्व में सेवा कार्य सम्पन्न करेंगे तथा मेधावी छात्रो का सम्मान भी किया जायेगा।
15 अप्रैल को ‘‘भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा‘‘ सभा का आयोजन करेगा तथा पार्टी के सांसद एवं विधायक आदिवासियों के लिए खेल प्रदर्शनी का आयोजन भी करेगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रभारी श्री शंभू सिंह गणावा बनाये गये है।
16 अप्रैल को ‘‘अंसगठित श्रमिक सम्मेलन‘‘ का आयोजन होगा। जिसमें PMSV Anidhi योजना के लाभार्थियों तथा ई-श्रमिक कार्ड धारको को आमंत्रित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री इब्राहिम शैरानी को बनाया गया है।
17 अप्रैल को ‘‘वित्तीय समावेशी गौरव दिवस‘‘ के रूप में मनाया जायेगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता सामान्य सेवा केंद्रों पर पहुंचेगे तथा वहां जन-धन योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के नामांकन किये जायेंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री बालाराम पाटीदार होंगे।
18 अप्रैल विश्व विरासत दिवस के अवसर पर ‘‘स्वच्छ भारत‘‘ कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे मंडल स्तर पर नगर निगम / स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियों को ‘‘स्वच्छ भारत‘‘ मे उनके योगदान के लिए स्थानीय नेताओं द्वारा सम्मानित किया जायेगा। साथ ही पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता जिला, मंडल तथा बूथ स्तर पर सफाई अभियान में शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता मंदिर, बावड़ी, तालाब सहित अन्य स्मारक तथा ऐतिहासिक स्थल का चयन कर वहां सफाई अभियान मे भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री नंदनराज जैन होंगे।
19 अप्रेल को ‘‘पोषण अभियान‘‘ के अन्तर्गत पार्टी की महिला मोर्चा नेत्रियां आंगनबाड़ीयो/पीएचसी का दौरा करेंगी तथा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जायेगा। इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती पूनम पटवा को बनाया गया है।
20 अप्रैल को ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ऐसे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रो एवं मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया जायेगा जिन्हे गुमनामी के अंधेरो में भुला दिया गया है। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री लाल बहादुर पाटीदार हांेगे।

Play sound