अधिकारियों को सौंपे दायित्व
रतलाम। शासन के निर्देशानुसार श्री राम नवमी के पावन अवसर पर रतलाम में प्राकट्य पर्व का आयोजन आगामी 10 अप्रैल को होगा जिसका शुभारंभ शाम 7-00 बजे से कालिका माता उद्यान प्रांगण में किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्राकट्य पर्व के सफल आयोजन एवं व्यवस्था को सुचारू ढंग से निर्वहन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री हिमांशु शुक्ला बनाए गए हैं।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया तथा उपायुक्त श्री विकास सोलंकी को मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था, लाइट, माईक, कुर्सी, बैनर, फ्लेक्स, साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री सुजीत मालवीय तथा जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्री नरेश भाल व श्री जयप्रकाशसिंह चौहान को आमंत्रण पत्र वितरण, जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी परिवहन व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा व सहायक संचालक श्री लक्ष्मण देवडा दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण तथा छात्राओं को समूह स्टेज उपलब्ध कराना, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा तथा सहायक संचालक श्री रविन्द्र मिश्रा व सुश्री अंकिता पंड्या कन्या पूजन एवं रंगोली व्यवस्था कार्य, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री पारुल जैन तथा मण्डल संयोजक श्री देवेन्द्र ओझा कलाकारों, अतिथियों के ठहरने, स्वल्पाहार भोजन व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी.के. गोगादे मंचासीन अतिथियों के लिए पेयजल एवं स्वल्पाहार व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कन्या उ.मा.वि. शिवगढ श्री आशीष दशोत्तर करेंगे।