समाजसेवी संजय जी बियानी की हत्या से माहेश्वरी समाज मे रोष व्याप्त

रतलाम। नांदेड़ (महाराष्ट्र) में उद्योगपति व समाज के भामाशाह समाज बंधु श्री संजय बियानी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी । संजय जी बियानी की हत्या से माहेश्वरी समाज मे रोष व्याप्त है। आप गरीबों के मसीहा थे ,आप ने हाल ही में नांदेड़ में समाज के 73 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क आवास उपलब्ध करवाये ।
उक्त नांदेड़ की घटना को लेकर माहेश्वरी समाज रतलाम ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम रतलाम जिलाधीश महोदय को दिया गया। समाज अध्यक्ष व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया कि हम माहेश्वरी समाज रतलाम के सभी बंधु सरकार से इस बात की मांग करते है कि श्री संजयजी बियानी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करें व उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो ।
ज्ञापन का वाचन कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाहेती ने किया ज्ञापन देने के लिये समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा ,डॉ बी.एल.तापड़िया ,डॉ.लक्ष्मण परवाल ,माधव काकानी ,पवन सोमानी,भूपेंद्र चिंचानी ,कैलाश मालपानी,रमेश राठी ,बालकृष्ण माहेश्वरी,राजेश चोखडा,गोपाल राठी ,पुरुषोत्तम सोमानी ,जितेंद्र तोषनीवाल, राजेश माहेश्वरी, सतीश मारोठिया,एल. एन. धूत, राधेश्याम मुंदड़ा,सत्यनारायण बाहेती आदि करीब 100 से अधिक समाज जन उपस्थित थे।

Play sound