नई दुनिया ग्रुप द्वारा कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया

रतलाम। कोरोना के संकट में अपनी जान की परवाह किए बिना मानव सेवा के लिए आगे आए व्यक्तियों का नई दुनिया ग्रुप द्वारा कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया |
अमृत गार्डन रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म एवम लघु उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा, रतलाम शहर विधायक श्री चेतन जी कश्यप, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम जी , एस पी श्री अभिषेक जी तिवारी ने मुख्य आतिथ्य प्रदान किया । इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी एवं कोरोना काल में की गई सेवाओं के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मान प्राप्त श्री अमित कोठारी को उनके उलेखनीय कार्यो के लिए नईदुनिया ग्रुप द्वारा कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड जेएसजी मैत्री और जैन श्री संघ सज्जन मिल संस्थाओं के बैनर तले 1100 राशन कीट वितरण तथा 65000 भोजन पैकेट वितरण के लिए चलाए गए कार्य में अपना नेतृत्व प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया ।
साथ ही जेऐसजी मैत्री अध्यक्ष नीलेश कोठारी , संदीप बोथरा, राहुल राका ,दीपक सेलोत और प्रियेश छाजेड़ को भी सम्मानित किया गया।
इस सम्मान पर जयंत बोहरा ,हंसराज चोपड़ा, हिम्मत गेलड़ा, जयंती लाल जैन, दिलीप गेलड़ा,सुभाष सेठिया, कमलेश , अनिल गोखरू, प्रकाश नादेचा, नीलेश मंडलेचा ,वैभव मेहता अर्पित संघवी संजय जैन व प्रितेश जैन ने बधाई दी।

Play sound