रतलाम । आग बरसती गर्मी में जहां हर व्यक्ति परेशान है प्यार से गला सूख रहा है धूप खाने को दौड़ रही है हर कोई छाया की तलाश में मारा मारा घूम रहा है ऐसे में बेचारे अबोध पक्षियों का कौन ख्याल रखें इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था परस्पर द्वारा कल रविवार प्रातः 9:00 बजे कॉलेज के सामने स्थित सत्कार लाज पर पक्षियों को पीने के लिए सकोरे का वितरण किया जाएगा । संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी से हम सबका जीवन कष्ट में है । पक्षियों की प्यास को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में सकोरे लेकर यह धर्म पुण्य का कार्य करें प्रोजेक्ट चेयरमैन महेश व्यास, दिनेश शर्मा, अभय सुराणा, अभय लोढ़ा, चंदन राठौर, रमेश पोरवाल, कमलेश पालीवाल, राजेश जोशी, शैलेंद्र व्यास आदि ने भी को सफल बनाने का अनुरोध किया है।