बावड़ियों का जल भूमि के जल को सहेजने संकल्प लिया गया, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम संगठन

रतलाम। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को राम नवमी जन्मोत्सव एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध संस्कारवान आध्यात्मिक भारत का नवनिर्माण संकल्प लिया , पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया योगधाम पत्रिका के संपादक मिश्रीलाल सोलंकी योग गुरु प्रकाश चन्द्र चौपड़ा के आतिथ्य में सनातन धर्म सभ्यता संस्कृति को नई पीढ़ी को कैसे हम धर्म अध्यात्म से जोड़ते हुए आज 10/04/2022 प्रातः 07.00 बजे श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर शिव मंदिर परिसर शास्त्री नगर रतलाम पतंजलि अष्टांग योग सामूहिक सूर्य नमस्कार औषधीय हवन-यज्ञ कर हनुमान चालीसा एवम् महाआरती पश्चात् श्रृद्धालुओं को रुद्राक्ष महाप्रसादी भेंट की गई ।
जन-जन के सहयोग से वैश्विक महामारी गंदगी से मुक्ति निश्चित है पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येंद्र आचार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय युवा साथियों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 भारत सरकार जिला प्रशासन रतलाम का पूर्ण सहयोग करते हुए शास्त्री नगर स्थित बावड़ी की सफाई की गई समस्त सामाजिक संगठनों का समावेश लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। बीजेपी वार्ड संयोजक संतोष कोलंबेकर पंडित नंदकिशोर शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।