14 अप्रैल से कुशाभाउ ठाकरे तरणताल (स्वीमिंग पुल) होगा प्रारंभ

रतलाम 10 अप्रैल । सिविक सेंटर स्थित कुशाभाउ ठाकरे तरणताल विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप व कलेक्टर एवं निगम प्रषासक श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से तैराकी हेतु नागरिकों के लिये प्रारंभ किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि जो कि सिविक सेंटर स्थित कुषाभाउ ठाकरे तरणताल कोरोना के चलते बंद किया गया था। विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप व कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार तरणताल प्रारंभ किये जाने हेतु तैयारियां पूर्ण की जा रही है। 14 अप्रैल से तरणताल (स्वीमिंग पुल) सीमित मात्रा में नागरिकों को सायं 6 से 10 बजे तक निर्धारित शुल्क पर प्रवेश दिया जायेगा।

Play sound