विकास चौपड़ा अध्यक्ष, नितेश कोठारी एवं विनोद कटारिया सचिव बने

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम, रत्नपुरी के वर्ष 2022 से वर्ष 2024 के लिये नॉमिनेशन कमेटी द्वारा सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विकास चौपड़ा, इलेक्ट प्रेसिडेन्ट सचिन छाजेड़ (2024-26), उपाध्यक्ष मनीष मण्डलेचा, सचिव नितेश कोठारी-विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप कोचर, प्रचार सचिव विनोद बाफना, भोजन समिति प्रमुख निलेश भण्डारी, कार्यकारिणी सदस्यगण राजेश पगारिया, रजनीश जैन, नवीन पोखरना, अभिषेक नाहर, मनीष तलेरा, मुकेश कोठारी, निलेश गादिया, शैलेष पावेचा, विनोद गांधी, महिला सदस्या श्रीमती ऋतु हितेश बाफना, नीता पीयुष भण्डारी को नियुक्त किया गया ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नॉमिनेशन कमेटी सदस्य अजय मेहता (संस्थापक अध्यक्ष), संजय लुनिया (चेयरमेन), मितेश गादिया (पूर्व अध्यक्ष), राजेश बोरदिया (निवर्तमान अध्यक्ष), प्रमोद नाहर, पूर्व अध्यक्ष संदीप पिरोदिया, संदीप मूणत, मनीष पिरोदिया, कमलेश मेहता, आलोक छाजेड़, विपुल पितलिया, राकेश कोठारी, हितेश पारख सहित सभी सदस्यों ने शुभकामनाए प्रेषित करी । उक्त जानकारी प्रचार सचिव विनोद बाफना ने दी ।