

रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूजन, हवन, आरती कर कन्याओं को भोज कराया गया। पंडित राजेंद्र उपाध्याय पंडित रवि मेहता पंडित शुभम पाठक के मंत्रोचार्य के साथ यजमान वीरेंद्र सिंह कुशवाह, सुनील के मेहता, राजेंद्र कुमार कटारिया, प्रकाश चंद्र व्यास द्वारा पूर्णाआहूति दी गई। पंडित उपाध्याय ने शरद पूर्णिमा एवं कन्या भोज का महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन कृष्ण रासलीला का है जब कृष्ण ने लीलाओं को भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला में जीव का परमात्मा से मिलन के लिए आमंत्रित किया था इसलिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है तथा कन्या भोज का दानम एकम कलयुग में दान पुण्य का महत्व है और इसी तारतम्य में आज कन्या भोज कराया गया है।
इस अवसर पर डॉ उषा भार्गव, कीर्ती मेहता, नेहा कपूर, श्याम परिहार, सरोज शर्मा, मुक्तामणि, मधु, पूनम, रामकन्या, प्रथमा कौशिक, सुनील राठौर, दिनेश परमार आदि उपस्थित रहे।