
जावरा/इंदौर। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) में मध्यप्रदेश के युवा पत्रकारों का कद बढ़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक जी हुंडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जी बाफना के मार्गदर्शन में घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश के दो युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक दबंग देश के प्रधान संपादक श्री उमेश जैन को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री उमेश जैन पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और कई वर्षों से आईजा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश में युवा नेतृत्व को मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं युवा पत्रकार श्री संदीप जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। श्री संदीप जैन पूर्व में धार जिला अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इन दोनों नियुक्तियों के माध्यम से मध्यप्रदेश के युवा पत्रकारों को प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।