राष्ट्रीय वक्तृत्व प्रतियोगिता में आगम जैन ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

रतलाम। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी आगम जैन ने राष्ट्रीय स्तर की बी.आर. नाहटा ट्रॉफी 2026 वक्तृत्व प्रतियोगिता की हिंदी भाषण श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया। मंदसौर विश्वविद्यालय, मंदसौर में आयोजित प्रतियोगिता में आगम ने “भारतीय शिक्षा व्यवस्था अपने मूल उद्देश्यों की प्राप्ति में असफल रही है” विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मिली इस सफलता पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी,सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, सहसचिव श्री धीरज व्यास, श्री विनोद मूणत, श्री मणिभद्र कटारिया, प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल एवं समस्त आचार्य परिवार ने भी आगम को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी। आगम को पुरस्कार स्वरूप शील्ड एवं 15,000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *