विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न,  184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया

रतलाम। लायंस आफ रतलाम एवं गोमाबाई नेत्र चिकित्सालय, नीमच के संयुक्त तत्वाधान से स्थानीय लायंस हॉल पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब रतलाम ‘समर्पण’ की भी विशेष सहभागिता रही।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कुल 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 13 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनमें से एक मरीज को चिकित्सीय टीम अपने साथ नीमच ले गई, जबकि शेष चयनित मरीज स्वयं नीमच पहुँचकर अपना निशुल्क ऑपरेशन करवा सकेंगे। इसके साथ ही, शिविर में 55 मरीजों को निकट दृष्टि दोष के चश्मे तथा 65 मरीजों को निशुल्क आई ड्रॉप का वितरण किया गया। नेत्रों को स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई।
इस सेवा प्रकल्प के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन रवि बोथरा, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यास्मीन शैरानी, झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, झोन चेयरपर्सन लायन कुलदीप द्विवेदी, झोन चेयरपर्सन लायन एम.के. जैन, अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, लायन प्रेम पिरोदिया, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन सविता तिवारी, लायन सुनीता साखी, लायन प्रेमलता जैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *