भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जन्म जयंती मनाई गई

रतलाम । भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चेतना समाज समिति रतलाम के तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष -श्री मधु पटेल व विशेष अतिथि श्री आर सी वर्मा श्री बी एल बारोट श्री बाबूलाल सूर्यवंशी श्री हीरालाल परमार श्री शंकरलाल मालवीय श्री जगदीश चंद्र हरारिया श्री दुर्गा शंकर खींची श्री नंदकिशोर तोषावड़ श्री रविंद्र गहलोत आदि अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया।
समिति के अध्यक्ष श्री मधु पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की आवश्यकता है समाज को संगठित करना और इसी कड़ी में कई समाज अध्यक्ष को बुलाकर उनको सम्मानित संगठित कर बाबा के जीवन मूल्यों को अपनाने की बात कहीं बाबा साहब की आदर्शों पर चलकर समाज व परिवार को शिक्षित होने पर जोर देने की बात कही । इस मौके पर समिति के सदस्य माणकलाल कुरवारा, प्रभु मेघवाल गोपाल अटोडिया, श्यामलाल परमार, टीनू सियाग,राजाराम मोमतिया, रामलाल वाघेला, रघुनाथ डाबी, राकेश झडग़ामा , धनश्याम चूडावत, बद्रीलाल पुनवर, राजेश बोचा, रमेश जोकचन्द, बाबूलाल बंदोरिया, ईश्वर लोथवाल अनिल रानीवाल, शांतिलाल दिवाकर, सोहनलाल जाटव, मदनलाल ऑटोडिया, किशनलाल गोसर आदि सदस्य उपस्थित रहे।यह जानकारी जिला सचिव दिनेश परिहार,अम्बेडकर चेतना समाज समिति रतलाम द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश परिहार एवं आभार जगदीशचंद्र हरारिया द्वारा किया गया ।

Play sound