रतलाम।श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल की बैठक हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला पर आयोजित की गई ।बैठक में मुख्य रूप से श्री राजपूत मंडल के 62 वें वार्षिकोत्सव एवं राष्ट्रपुरुष देश के गौरव महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकलने वाली शौर्य यात्रा पर विचार विमर्श कर कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया गया। दिनांक 2 जून राष्ट्रपुरुष देश के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर विशाल शौर्य यात्रा समस्त राजपूताना संगठन के साथ निकाली जावेगी। दिनांक 3 जून शुक्रवार को प्रातः 11:00 राजपूत धर्मशाला हाथी खाना पर तलवारबाजी एवं साफा धारण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दिनांक 4 जून शनिवार प्रातः 8:00 बजे समाज के बच्चों की खेलकूद स्पर्धा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तथा अन्य स्पर्धा राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर आयोजित की जाएगी। दिनांक 5 जून रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी और राजपूत रत्न पुरस्कार से सम्मानित एवं खेलकूद एवं अन्य स्पर्धाओं विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा । बैठक में समाज के राजेंद्र सिंह गोयल, किशोर सिंह चौहान ,शैलेंद्र सिंह देवड़ा, नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार ,महेंद्र सिंह सिसोदिया ,सुरेंद्र सिंह वाघेला, चैन सिंह सांखला , सुरेश सिंह चावड़ा, ज्ञानेश्वर सिंह परिहार, प्रेम सिंह सिसोदिया, देवी सिंह राठौर, रघुवीर सिंह सांखला, विनोद सिंह सोढा, श्रीमती उषा पंवार, किरण कंवर तंवर ,सीमा देवड़ा ,मंजुला गहलोत, गायत्री चौहान, गीता राठौर, वसुमति सिंह, जया गोयल,जया कुंवर पंवार, श्वेता हाड़ा सहित समाज जन उपस्थित थे ।