जावरा (अभय सुराणा) । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकास खण्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर दिनांक 22 अप्रेल 22 को जावरा सिविल अस्पताल में अन्तर विभागीय सहयोग से स्वास्थ्य विभाग आयोजित कर रहा है, इसी कड़ी में आज शिविर की तैयारियों को लेकर जावरा SDM श्री हिमांशु प्रजापति ने जनपद पंचायत सभाग्रह में स्वास्थ्य विभाग के अमले की बैठक ली,बैठक में SDM श्री प्रजापति ने शिविर को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करे,प्रत्येक आशा कार्यकर्ता 10,10 हितग्राहियों को लेकर शिविर में आये,सभी बीमारियों की स्क्रीनिंग एवम जांच होंगी,विभिन्न स्टालों पर सम्बंधित कर्मचारियों, मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है,सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक पालड़िया ने शिविर की विस्तृत कार्ययोजना बताते हुए कहा कि ह्रदय रोग,शुगर,ब्लड प्रेशर, केंसर,दिव्यांगता,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं,टीबी,कुष्ठ रोगआदि गम्भीर बीमारियों की जांच,उपचार की सुविधा,टीकाकरण की सुविधा,आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्यक्रम शामिल है, बीईई बसंती लाल मईडा ने ऑई ई सी एक्टिविटी,मिशन परिवार विकास की जानकारी दी।यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।