पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर महाआरती की

रतलाम। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आज हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को चोला चढ़ाकर लड्डू का भोग लगाकर पंडित रवि मेहता के मंत्रोच्चार के साथ माननीय अतुल यादव सिविल न्यायाधीश के मुख्य अतिथि में श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती कर प्रसादी का लाभ लिया. इस अवसर पर ट्रस्टी मिश्रीलाल सोलंकी, प्रकाश व्यास, शंकरलाल मालवीय, लक्ष्मण पाठक, सुनील राठौड़, काशीराम, संजय चौहान, सहित श्रद्धालुजन उपस्थित थे. इसके पूर्व मंदिर परिसर में हवन पूजन कर आहुतियां दी गई।