
जावरा (अभय सुराणा ) । श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भगवान महावीर स्वामी के पंचकल्याणक महोत्सव का समापन ओसवाल जैन पंचायती दौरे में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के साथ सानंद संपन्न हुआ ।
समारोह का प्रारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती इन्र्दा नाहर ने दीप प्रज्वलित किया। मंगल आराधना गीत श्रीमती अर्चना करनावट एवं प्रमिला धारीवाल ने प्रस्तुत की कार्यक्रम में समस्त श्री संघो अध्यक्षो का सम्मान किया गया साथ ही श्री कैलाश बारोड दंपत्ति श्री के.एल.सकलेचा ,श्री चंद प्रकाश ओस्तवाल ,श्री मदनलाल चोरड़िया ,श्री अनिल पावेचा,श्री दिलीप जैन, श्री पारस सकलेचा, श्री अभय सुराणा ,श्री शेखर नाहर,संदीप रांका,श्रीमति ज्योति कांठेड़, जीवन हरण, का शाल एवं माला से सम्मान किया गया। साथ ही स्कॉलर्स स्कूल ,फिनिक्स इंटर नेशनल स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, जावरा पब्लिक स्कूल के संचालकों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में चित्रकला ,रंगोली ,दीप सजाओ गवली बनाओ ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगीता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में धार्मिक तंबोला का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला , पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया
कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष नगीन चंद सकलेचा ने देते हुए संपूर्ण आयोजन की जानकारी दी।
विक्रम में सुभाष टुकड़िया, संदीप राका ,ऋषभ पटवा, संगीता डोसी,चित्रा ओस्तवाल, अंशु श्रीमाल, संगीता नाहर ,परिधि कोचट्टा, यतेंद्र सकलेचा ,अजय सकलेचा ,श्वेता कोठारी,अशोक मेहता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महासचिव अभय कोठारी एवं आभार प्रदर्शन सह सचिव शिखर धारीवाल ने व्यक्त किया।