भक्ति की शक्ति में श्रद्धा और समर्पण का समावेश हो जाए तो अलौकिक चमत्कार प्रकट होते हैं – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भीलवाड़ा जैन स्थानक सुभाष नगर 16 अप्रैल 2022 । भक्ति की शक्ति में श्रद्धा और समर्पण का समावेश हो जाए तो अलौकिक चमत्कार प्रकट होते हैं उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि भक्ति के माध्यम से आत्मा की अनंत शक्ति का साक्षात्कार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मन वचन और काया तीनों ही भक्ति के रस में डूब जाए एकाकार हो जाए यही लक्ष्य होना चाहिए। मुनि कमलेश ने बताया कि भक्ति भी सर्वोत्तम माध्यम है जो आत्मा और परमात्मा के तारों को जोड़ता है तीन लोक की संपत्ति भी एक पल की भक्ति का मुकाबला नहीं कर सकती।
राष्ट्रसंत ने कहा कि सभी धर्मों में भक्ति को सुलभ मार्ग बताया यह व्यक्ति को अंतर्मुखी बनाती है। जैन संत ने बताया कि भक्ति में सहजता और सरलता का होना अत्यंत जरूरी है इंसान तो क्या पशु भी भक्ति के माध्यम से दैविक शक्तियों को वश में कर सकता है घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया गौतम मुनि ने विचार व्यक्त किए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से मुनि श्री का अभिनंदन किया गया महिला मंडल ने स्वागत गीत गाया हनुमान जयंती के पावन प्रसंग पर मुनि कमलेश के सानिध्य में पक्षियों की सेवा के लिए परिंडे वितरित किए गए।