रतलाम। परस्पर संस्था द्वारा दिन-प्रतिदिन सामाजिक क्षेत्र में मानव सेवा के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है मुझे बेहद खुशी है कि इस भीषण गर्मी में लोगों के कंठ की प्यास बुझाने के लिए के लिए चलित प्याऊ का शुभारंभ कर एक दिशा में कदम कदम उठाया है ।
उदगार उदगार सामाजिक संस्था परस्पर द्वारा हनुमान जी प्रकट उत्सव के अवसर पर धान मंडी हनुमान जी मंदिर पर चलित प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर परम पूजनीय स्वामी बर्फानी जी बाबा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि प्राणियों की सेवा करना श्रेष्ठतम पुण्य कार्य है और जल सेवा सर्वोत्तम सेवा कार्य है आपने संस्था को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बंसीलाल अग्रवाल ने की । आरंभ में दोनों अतिथियों ने हनुमान जी के श्री चरणों में माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर गतिविधियों पर प्रकाश डाला । प्रोजेक्ट चेयर पर्सन राजेंद्र कसेरा तथा पंकज चौहान सहित श्री महेश व्यास, अभय सुराणा, निमिष व्यास, दिनेश शर्मा, प्रदीप लोढ़ा, रमेश पोरवाल, मिलन राखेचा, नितेश अग्रवाल, राजेश जोशी, कमलेश पालीवाल, चंदन राठौड़, सोनू चौहान, अभय लोढ़ा, संजय पटवा, एन.के.जैन आदि उपस्थित थे । संचालन दिनेश शर्मा और आभार महेश व्यास ने किया।