भाजपा के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पिछड़ा मोर्चा ने गौरव दिवस मनाया

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी 20 अप्रेल तक प्रदेश भर मे सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। न्याय पखवाडे़ के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल ने वित्तीय समावेश गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल ने केन्द्र सरकार की अनेक योजना जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ई-श्रम कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के आवेदन लिए तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि कार्यक्रम मे लगभग 50 से ज्यादा हितग्राही उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप मे पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री दिनेश राठौर, श्री आशीष सोनी, श्री किशोरीलाल कसेरा, जिला महामंत्री श्री प्रहलाद पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक ने की। कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती सारिका दीक्षित, भाजपा मंडल मंत्री श्री अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल रांका, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाटीदार, श्री राजेश पांचाल, श्री संजय पांण्डे, श्री राधेश्याम मारू, श्री सुनील पाल, श्री आशीष चौहान, श्री विवेक शर्मा तथा श्री नारायण साखंला सहित पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।