जयेश झालानी म.प्र. कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के उज्जैन संभाग अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्याप्त

रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा अजय चोरडिया अध्यक्ष की अनुशंसा पर कांग्रेस के सम्मानीय अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार जयेश झालानी जी को मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के उज्जैन संभाग का अध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया है तथा कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा अपेक्षा की गई है कि आप उद्योग एवं व्यापार जगत के लोगों की समस्याओं के निराकरण व उनके हितों के लिए सतत कार्य करेंगे एवं व्यापारी वर्ग को राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा से संगठन के प्रति अपने दायित्व का निष्ठा व मनोयोग से निर्वहन करेंगे। श्री झालानी जी की नियुक्ति पर ईश्ट मित्रों में हर्ष व्यक्त व्यक्त किया है तथा उद्योगपतियों एवं व्यापारी वर्ग द्वारा शुभकामना प्रेषित की गई है।