रतलाम । काटजू नगर स्थित जैन मंदिर के पीछे शासकीय भूमि पर किये गये 14 अस्थायी अतिक्रमण व कबाड़े को जिला प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा हटाया गया साथ ही लक्कड़पीठा में मदिरा दुकान संचालक द्वारा रोड पर किये शेड व अवैध निर्माण को भी हटाया गया।
अवैध अस्थाई निर्माण को सीएसपी श्री हेमन्त चौहान, एसडीएम श्री राकेश शुक्ला, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, उपयंत्री सर्वश्री राजेन्द्र मिश्रा, ब्रजेश कुशवाह व राजेश पाटीदार की उपस्थिति में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा हटाया गया।