कवि मनोहर मधुकर सलाहकार मनोनित किए गए

जावरा (अभय सुराणा) । हिंदी को अंतर राष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने, राष्ट्र भाषा का सम्मान प्रदान किए जाने,बोलचाल में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग सुनिश्चित किए जाने हेतु इसके प्रचार प्रसार और विकास के उद्देश्य से प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया गया।जिसमे राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार विद्वान कवि एवम हिंदी प्रेमीयो को सम्मिलित किया गया है। इस संस्था में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कवि एवम साहित्यकार श्री संगम त्रिपाठी,जबलपुर ने जावरा के कवि साहित्यकार मनोहर सिंह चौहान मधुकर को सलाहकार मनोनित किया है। श्री मनोहर सिंह चौहान मधुकर के सलाहकार पद पर मनोनयन पर परिवार एवम मित्रों ने बधाइयां प्रेषित कर आपके उज्जवल भविष्य की कामना कि है।