रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति ने अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य के नेतृत्व में त्रिवेणी मेला क्षैत्र (ग्राउण्ड) में सब्जी एवं फ्रूट मार्केट नहीं लगाने की मांग को लेकर आज रतलाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बताया कि विगत 68 वर्षो से त्रिवेमी क्षैत्र में महारूद्र यज्ञ के साथ नगर निगम द्वारा 11 दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या शहर एवं ग्रानीण क्षैत्र से जनता आती है । पूर्व में मेला बड़े क्षैत्र में लगता था मगर आधे क्षैत्र में मानस भवन एवं बगीचे का निर्माण कर दिया गया, इससे मेला क्षैत्र कम हो गया व शहर की आबादी दुगुनी हो गई । अत: मेला क्षैत्र में सब्जी मंडी एवं फ्रूट मार्केट में नहीं लगाते हुए अन्य क्षैत्रों में लगाने की कृपा करें ताकी मेले के समय किसी की परेशानी का सामना ना करना पड़ें । वहीं मेला क्षैत्र का सीमांकन व शहर की आबादी अनुसार मेला क्षैत्र का विस्तार करने की मांग की गई । इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम ने समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि समिति की मांग पर विचार विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा ।
इस मौके पर अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, सचिव नवनीत सोनी, कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्रनंदन मेहता, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, प्रेम उपाध्याय, बजंरग पुरोहित, रमेशचन्द्र व्यास, पुष्पेन्द्र कुमार जोशी, मुन्नालाल शर्मा, रमेश व्यास, बद्रीलाल पडियार, बालमुकुंद चावड़ा, सत्यदीप भट्ट, हीरालाल पापटवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, गोपाल जवेरी, बंशीलाल शर्मा, लालचंद टांक, सुरजमल टांक, चेतन शर्मा, राखी व्यास, हंसा व्यास, रजनी व्यास, जयाजी व्यास, किरण भट्ट, मंजु शर्मा आदि उपस्थित थे।