अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत 12.43 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यो आज होगा शुभारंभ

रतलाम 21 अप्रैल । अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत 12.43 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यो शुभारंभ विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य में सांय 04:00 बजे अमृत सागर स्थित गढ़ कैलाश मंदिर के पास विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया जायेगा जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक उपस्थित रहेंगे।
अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत 1.105 करोड़ से तालाब की स्टोन पिचिंग एवं गेबियन वॉल निर्माण, 48.56 लाख की लागत से बोहरा बाखल नाला डायवर्जन, 2.239 करोड़ की लागत से कंसट्रक्टेड वेटलैंड, 2.37 करोड़ से पेरेफेरल सेनिटेशन एवं वाटर सप्लाई, 2 नग टायलेट ब्लॉक, इलेक्ट्रीक कनेक्षन, सीसीटीवी कनेक्षन, सब स्टेशन आदि, 1.462 करोड़ से तालाब के चारो ओर बॉउण्ड्रीवॉल का निर्माण, 4.41 करोड़ से एंटरेंस गेटवे, पेरेफेरल रोड, फुटपाथ, पार्किंग एरिया, दुकानें, गजिबों, साईट डेवलपमेंट रेस्ड गार्डन, आरसीसी रिटेनिंग वॉल, 35.60 लाख से नागरिक जागरूकता संबंधी गतिविधियां, वॉच टॉवर एवं एडमिन ऑफिस निर्माण इस तरह कुल 12.43 करोड़ राशि के निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया जायेगा।