महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण


रतलाम । यह दृश्य था अग्रवाल धर्मशाला का,अवसर था श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती उत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल सदस्यों द्वारा प्रस्तुत महाराजा अग्रसेन जी की गौरव गाथा पर आयोजित एक सुंदर नृत्य नाटिका का।
श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल प्रमुख श्रीमती सुभद्रा अग्रवाल एवं कविता मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को संध्या 5:30 बजे से मंडल द्वारा फूलों की रंगोली,फैंसी ड्रेस (विथ डायलॉग), रिश्तो की केमिस्ट्री (नृत्य एवं संवाद) एवं राजस्थानी युगल जैसी अनेक प्रतियोगिताएं बच्चों एवं महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का संयोजन कराने में महिला मंडल की जया अग्रवाल,लीना अग्रवाल, आभा अग्रवाल, वर्षा गोयल, इंदु मोदी एवं रेखा गोयल का सराहनीय योगदान रहा।
अंत मै महिला मंडल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित एक विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण संवाद एवं नृत्य के माध्यम से मंडल सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया था। समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी के निर्देशन मे मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती उत्सव के तहत 11 अक्टूबर रविवार अग्रसेन जयंती भव्य शोभा यात्रा संध्या 6:30 से श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक से श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचेगी। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेश अग्रवाल,ओम अग्रवाल, महेश गोयल,केदार अग्रवाल,किशोर मित्तल ने समाजजनों से सपरिवार इस शोभायात्रा मै उपस्थित रहने का आग्रह किया है।