पुस्तक चर्चा आयोजन 11 अक्टूबर को

रतलाम। नगर के वरिष्ठ कवि श्री रणजीत सिंह राठौर की सद्य: प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा का आयोजन जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जलेसं अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने बताया कि श्री राठौर के कविता संग्रह ‘ वेदना के स्वर ‘ एवं संपादित पुस्तक ‘ शब्द, विचार और संवेदना ‘ पर आयोजन में विमर्श होगा। श्री राठौर अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगे और वरिष्ठ रचनाकारों द्वारा समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सुधि साथियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *