
रतलाम । भारत सरकार रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबंधक द्वारा रेलवे पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित करने का आदेश जारी हुआ है। यह भारतीय रेलवे में पहली बार सरकार ने रेलवे पेंशनर्स के लिए अलग से रेल प्रशासन के साथ अनौपचारिक बैठक का आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं, क्योंकि जितनी संख्या में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी है उससे अधिक संख्या में केंद्रीय पेंशनर है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन एसोसिएशन का गठन इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि पेंशनरों की अलग से अनौपचारिक बैठक आयोजित हो जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके, आज उसकी सार्थकता साबित हुई।
बैठक आयोजन को लेकर ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडल रतलाम ने मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार को मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबंधक के आदेश की प्रति भेंट कर संबंधित नोडल ऑफीसर के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित करने हेतु अनुरोध किया।
व्यास ने इस अवसर पर मंडल चिकित्सालय की समस्या पर भी चर्चा की और यह प्रस्ताव दिया कि कांटेक्ट बेसिस पर एक अतिरिक्त डायलिसिस की सुविधा रतलाम पर उपलब्ध हो जहां कार्डियोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट भी उपलब्ध हो सके जिससे गंभीर मरीज को कार्डियोलॉजिस्ट का भी लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने मंडल कार्मिक अधिकारी (आईआरपीएस) गायकवाड़ सोमनाथ कैलाश से भी मुलाकात की तथा उन्हें भी पत्र दिया तथा साथ ही दो प्रकरण 80% विकलांग पुत्र की पेंशन प्रारंभ करने बाबत पर कार्रवाई हेतु निवेदन किया। इस अवसर पर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास, वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पचोरी, रामखेलावन कूमायूं सुधीरकांत दुबे, यू एल जायसवाल,दुर्गा प्रसाद मिश्रा, लाखन राव, भंवरसिंह आदि उपस्थित रहे।