सकल दिगंबर जैन महिला मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार निविता अर्पण गंगवाल ने संभाला

रतलामl सकल दिगंबर जैन महिला मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार निविता अर्पण गंगवाल ने संभाला। निविता ने बताया कि मंडल पूरी समाज को साथ लेकर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व मनोरंजन गतिविधियों में अपनी कार्यशैली से नवीन आयाम स्थापित करेगी। मंडल के सचिव पद के लिए प्रीति संजय गोधा व कोषाध्यक्ष पद के लिए नेहा मनोज अग्रवाल को नियुक्त किया गया । उपाध्यक्ष सरोज जैन चतर को बनाया गया। चुनाव बोर्ड मेंबर्स की सर्वसहमति से किया गया , कार्यक्रम में रचना जैन, जय श्री कोठारी ,मीना जैन , रेखा अग्रवाल, साधना पाटनी , उपासना जैन आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी सकल दिगंबर जैन महिला मंडल अध्यक्ष निविता गंगवाल ने दी।