- शहर के उभरते कलाकारों ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गीत-संगीत के माध्यम से दिया
- रानी शर्मा और मृणाली आठे रही अव्वल



रतलाम । साफ सुथरा आज हो, स्वच्छता का राज हो। देश में रतलाम की एक ही आवाज हो । नगर निगम का सुंदर सपना, स्वच्छ हुआ है, रतलाम अपना। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ऐसे ही उत्कृष्ट गीतों के माध्यम से शहर के उभरते कलाकारों ने शुक्रवार रात रतलाम शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देश, उपायुक्त श्री विकास सोंलकी के निर्देशन और सफाई मित्र समूह के समन्वय से लांयस हाल में आयोजित स्वच्छता गीत गायन प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतियोगियों ने स्वरचित गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं की खूब दाद बटोंरी।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पर्यावरणविद् श्री खुशालसिंह पुरोहित, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत, गायिका संगीता जैन, शासकीय माध्यमिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती राधा पाटीदार, लांयस क्लब अध्यक्ष डाँ.अमर सारस्वत और सचिव राजेश भार्गव उपस्थित रहे।
रंगबिरंगी रोशनी और एलएडी से जगमगाते लांयस सभागृह में आयोजित स्वच्छता और पर्यावरण जागरुकता गीत गायन प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर समूह आयोजित की गई थी। इन दोनो ही समूह में सैकड़ों प्रतियोगियों ने अपना पंजीयन कराया था। प्रतियोगिता के दौरान पहले जूनियर वर्ग के प्रतियोगियों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभागृह को स्वच्छता के रंग से सराबोर कर दिया। यहां निर्णायक के रुप में अशफाक जावेदी, प्रकाश बागड़ी और डाँ.दिव्या पाटीदार उपस्थित थी। उपस्थित सभी अथितियों को आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने स्मृति चिन्हे भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डां. दिव्या पाटीदार ने किया व आभार प्रदर्शन अनिल कुमार पांचाल ने माना।
रानी शर्मा और मृणाली आठे ने बाजी मारी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत गायन प्रतियोगिता में यू तो प्रत्येक प्रतियोगी ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित गीत-संगीत प्रेमियों की दाद बटोरी। निर्णायकों के परीणामों में जूनियर वर्ग में मृणाली आठे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर भावी जैन, तीसरे स्थान पर भूमि व्यास रही। प्रोत्साहन पुरुस्कार विशाल पांचाल को दिया गया।