मानव स्वार्थ और विलासिता में डूब कर लालची बनकर पृथ्वी पर कहर बरपा रहा है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के 43 दीक्षा जयंती के उपलक्ष में गोशाला परिसर में राम कमल सेवा तीर्थ का लोकार्पण हुआ

श्री चारभुजा गोपाल गौशाला संस्था 23 अप्रैल 2022 । पृथ्वी धर्म और परमात्मा से बढ़कर है इसके बिना जीने की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव स्वार्थ और विलासिता में डूब कर लालची बनकर पृथ्वी पर कहर बरपा रहा है।
उन्होंने सरकार की दोहरी नीति पर कड़े प्रहार करते कहा कि एक तरफ पॉलिथीन उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हैं किंतु उत्पादन पर ही प्रतिबंध क्यों नहीं लगा देते ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी।
मुनि कमलेश ने बताया कि पृथ्वी का कोई विकल्प नहीं है प्राणों से भी प्यारी है हीरे पन्ने माणक मोती से अनमोल है । राष्ट्रसंत ने दुख के साथ कहां की धार्मिकता की ओट में ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण प्रकृति को कुचलना अक्षम्य अपराध है ।
जैन संत से आव्हान करते कहा कि पृथ्वी की रक्षा को ध्यान में रखकर उपासना पद्धति का नव निर्माण किया जाए। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के 43 दीक्षा जयंती के उपलक्ष में गोशाला परिसर में राम कमल सेवा तीर्थ का लोकार्पण हुआ । प्रधान दिनेश बुनकर सरपंच गो टू छिपा अध्यक्ष लालचंद स्वर्णकार सचिव पुरुषोत्तम अजमेरा कोषाध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा बंसी लाल कीर सत्यनारायण शर्मा ललित बर डिया आदि ने मुनि कमलेश का अभिनंदन किया घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया गौतम मुनि ने विचार व्यक्त किए 24 अप्रैल को मोरोली गौशाला कमल तीर्थ में गोरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा 29 अप्रैल तक चित्तौड़ गढ़ पधारने की संभावना है।