कचरा, गंदंगी व अतिक्रमण करने पर 16 व्यक्तियों पर जुर्माना

मोहन नगर व सायर चबुतरा में दुकानें सील

रतलाम 23 अप्रैल । कलेक्टर एवं प्रषासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर षहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 22 व 23 अप्रैल को 16 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया साथ ही मोहन नगर में 2 व सायर चबुतरा में 1 दुकान को सील किया गया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार विकास-सज्जनलाल सुराणा, अशोक बाफना पर 5000-5000, मोहम्मद सिद्धीक, पंचन मेवाद कुमावत नया मंदिर धर्मषाला, मुबारिक खान पर 2000-2000, मोहम्मद रफीक, विमल कुमार, मुकेष, अब्दुल, मनोज षर्मा टिल्लूभाई, माहेश्वरीजी, दिलीपचन्द गोटूलाल, अमृत ट्रेंिडग पर 500-500, शिव राठौर, कन्हैयालाल, महेन्द्रसिंह, प्रेम आचार्य पर 250-250 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविष्य में गंदगी, अतिक्रमण व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईश दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही उपयंत्री श्री राजेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में स्पॉट फाईन दल द्वारा की गई।

Play sound