लायंस क्लब रतलाम गोल्ड शानदार गतिविधियों के लिए पुरस्कृत

रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 33233 जीवन की वार्षिक बैठक में सेवा गतिविधियों के लिए तथा रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संग्रहण के लिए लायंस क्लब रतलाम गोल्ड के अध्यक्ष नारायण आरती त्रिवेदी को सम्मानित किया गया । भव्य समारोह में आयोजित कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन संजय खेतान के मुख्य अतिथि में तथा वीडीआई कमलेश जैन, पीडीजी लायन कुलभूषण मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्लान रश्मि गुप्ता, प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर साधना सोडाणी, द्वितीय वाइफ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा आदि उपस्थित थे । इस अवसर पर लक्ष्य की पुष्पा वासन, कोषाध्यक्ष संतोष जोशी, उषा शर्मा, रीजन चेयरपर्सन वीके माहेश्वरी, प्रदीप लोढ़ा, संजय गुणावत, दिनेश शर्मा, बी.के.जोशी महेश व्यास, संदीप निगम आदि ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।