कु. प्रगति माथुऱ, कु. जानवी डबगर एवं नायक हेमांगीबेन ने हासिल की सफलता

रतलाम। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा दिनांक 25/04/2022 को बी.एच.एम.एस. होम्योपैथी चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा । इस परीक्षा परिणाम में कु. प्रगति माथुर प्रथम, जानवी डबगर द्वितीय, एवं नायक हेमांगीबेन ने तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया । इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।
डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम की मातृशक्ति डॉ.एम.बी.शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ.श्रीमति स्मिता शर्मा, डायरेक्टर श्री शिवांग शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग स्टाफ आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।