दलोदा । मानव सेवा को समर्पित श्री भगवान महावीर स्वास्थ्य केन्द्र दलौदा में आज तीन सौ रूपए में डायलीसिस सेवा, गंभीर रोगियों के उपचार के लिए आई.सी.यू.,आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए शासन की निशुल्क चिकित्सा तथा आई.सी.यू. एम्बुलेंस की सौगात प्रारंभ हुई।
मानव सेवा गतिविधियों का शुभारंभ समाजसेवी श्री रमेश भंडारी इंदौर,श्री शांतिलाल मारू निम्बाहेडा, श्री रवि बाफना इंदौर,श्री एस.एम. जैन मंदसौर तथा इंदरमल जैन रतलाम के मुख्य आतिथ्य में एक गरीमामयी सादगी पूर्ण समारोह में सम्पन्न हुआ ।
जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज की उज्जवल परंपरा के महान संत दीक्षा दानेश्वरी मेवाड़ भूषण पुज्य गुरुदेव श्रीप्रताप मल जी महाराज के सु शिष्य एवं आचार्य सम्राट डॉ शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुवृति प्रज्ञा महर्षि संथारा साधक श्रमण संघीय प्रवर्तक स्व. श्री रमेशमुनिजी म.सा. की सद प्रेरणा से स्थापित भगवान श्री महावीर स्वास्थ्य केन्द्र के अध्यक्ष श्री रमेश भंडारी ने कहा कि अस्पताल ग्रामीण क्षैत्र के चिकित्सा जगत में वरदान साबित हो रहा है। अस्पताल में दो डायलीसिस मशीनों से आज से तीन सौ रूपए में सेवाएं प्रारंभ हो जाएगी।
विशिष्ट अतिथि श्री रवि बाफना इंदौर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा से ग्रामीणों को स्तरीय चिकित्सा सेवाएं निशुल्क उपलब्ध होगी। संस्था के महामंत्री श्री अनिल संचेती ने कहा कि चिकित्सालय में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित सेवाएं उपलब्ध है।सर्वसुविधा युक्त आई.सी.यू एम्बुलेंस से रोगियों को मंदसौर, उदयपुर, इंदौर तक उपचार के लिए ले जाने में सुविधा होगी।
विशेष अतिथि जैन दिवाकर लाभमुनि जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री एस.एम. जैन ने कहा कि दलौदा व मंदसौर का श्री लाभमुनि अस्पताल जैन दिवाकर जी की अमिट मिसाल है।
कार्यक्रम में डायलिसिस मशीन के दानदाता श्री रवि रोशनलाल जी बाफना इंदौर, एंव जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के प्रांतीय महामंत्री श्री शांतिलाल मारू निम्बाहेडा तथा आई.सी.यू. एम्बुलेन्स उपलब्ध करवाने पर स्व.श्री बापूलाल जी संचेती परिवार मंदसौर के श्री राजू भाई संचेती का शाल से बहुमान किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. फयाज हुसैन , डॉ. त्रिशांक धाकड व डॉ. अभिजीत जैन का सम्मान भी किया गया ।
उद्घाटन समारोह के पूर्व सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप तथा जैन दिवाकर चालीसा का पाठ सिद्धराज संघवी निंबाहेड़ा द्वारा करवाया गया ।
इस कार्यक्रम में सर्वश्री इंदरमल जैन, महेन्द्र बोथरा रतलाम,अशोक उकावत,विजय खटोड,अशोक मारू, जैन कांफ्रेंस राजस्थान के प्रांतीय मंत्री सिद्धराज संघवी निम्बाहेडा, गिरीश कुमार श्रीमाल निंबाहेड़ा बसंतीलाल सियाल निंबाहेड़ा लोकेन्द्र धाकड, विक्रम मेहता, जगदीश चौधरी, राजेन्द्र पामेचा, मोहन माहेश्वरी, संजय लोढा, सुनील दक, संजय नवकार, मनीष भटेवरा निम्बोद, राजू संचेती, पिंकेश जरक, विपिन मेहता आदि उपस्थित थें।