मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

सिंहपुर शंखेश्वर पारसनाथ श्रीराम गौशाला 27 अप्रैल 2022 । चींटी से हाथी तक कोई भी प्राणी मरना नहीं चाहता हम किसी को बचा नहीं सकते तो मारने का कतई अधिकार नहीं है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने जैन दिवाकर कमल तीर्थ मे संबोधित करते कहा कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से किसी प्राणी को बचाने वाला भगवान के समान और मारने वाला शैतान के समान है। मुनि कमलेश ने बताया कि जीने के लिए परस्पर सभी प्राणियों का आपस में सहयोग ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है
जैन संत ने कहा कि हम किसी की रक्षा करके उस पर एहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि खुद की रक्षा कर रहे हैं उसकी रक्षा में ही हमारी रक्षा है ।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट बताया कि किसी प्राणी को मौत के मुंह से बचाना तीन लोक की संपत्ति से बड़ा महान दान है नाथूलाल जामड़ हस्तीमल तलेसरा सुरेश शर्मा विनोद कुमार जामड़ देवेंद्र जैसवाल बालू जी हेड़ा सभी ने गौशाला परिवार की और से मुनि कमलेश का अभिनंदन किया गौतम मुनि जी ने मंगलाचरण किया घनश्याम मुनि ने विचार व्यक्त किए 28 अप्रैल को दिवाकर मंच के जिला अध्यक्ष प्रकाश नाहर बताया के निवास चित्तौड़गढ़ पधारेंगे।