सैनिक कालोंनी में सुविधाएँ विकसित की जाएगी

रतलाम । जिले के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा आश्रितों की समस्या सुलझाने हेतु त्रैमासिक बैठक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, ग्रुप कैप्टन श्री इरफान अली खान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। श्री इरफान अली ने सैनिक कालोनी की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निगम आयुक्त श्री झारिया को निर्देशित किया कि सैनिक कालोनी में एक माह में विद्युल पोल का कार्य आरम्भ कर दिया जाए तथा जिन आवंटितों ने लीज का उल्लंघन किया है, उनकी लीज निरस्त की जाए। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो खाली पडे 26 भूखण्डों के आवंटन की प्रक्रिया आरम्भ करेगी।