कांग्रेस का शहीद चौक पर प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

राहुल गांधी सहित विपक्ष के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में उठाई इस्तीफे की मांग

रतलाम। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी एवं अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा शहर सराय स्थित शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाते हुए शहीद चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्ष के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया गया। उक्त बात रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहीं।

ये रहे उपस्थित
प्रदर्शन में संगठन महासचिव कमरुद्दीन कछवाया, पारस सकलेचा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती आशा राजीव रावत, प्रदीप राठौड़, शांतु गवली, मेहमूद शेरानी, रजनीकांत व्यास, बसंत पंड्या, राजीव रावत, राजनाथ यादव, रमेश पोरवाल, रवि वर्मा, हसमतुल्लाह शेख, तनवीर, युसूफ शाह, उदित मुणत, इकरार चौधरी, इक्का बेलुत, हसन अली, लालू स्टीफन, धर्मेंद्र शर्मा, शाकिर कुरैशी, प्रभु राठौड़, हेमंत नेका, जयश्री शनि राजहंस, आयशा कुरैशी, आरिफा कछवाया, रुखसाना बेगम, रश्मि परोलिया, अकरम फारूकी, भरत सेन, शाहिद अंसारी, राजकुमार जैन, मकबूल कुरैशी, राजेश बोहरा, सलीम बागवान, हिम्मत जैथवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *