श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में निकली विशाल शोभायात्रा

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव महाराज अग्रसेन जी की 5151 जयंती वर्ष के उपलक्ष में दिनांक 11 अक्टूबर रविवार को संध्या 6:30 बजे गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुषश्वेत वस्त्र में तथा महिलाएं पीला-चुनर पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुई आगे आगे बैंड बजे मै भजनों की मधुर धुन पर थिरकते हुए युवा वर्ग चल रहा था। गाड़ी मै महाराजा अग्रसेनजी का स्वरूप लिए कलाकार विराजमान था।
शोभायात्रा माणक चौक से प्रारंभ होकर डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेशदेवरी, तोपखाना,चांदनी चौक एवं चौमुखी पुल होती हुई धनजी भाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में समाज जनों ने अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर महाराजा अग्रसेन जी की पूजा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग मै महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे समाजजन द्वारे लगाए गए।

सांसद प्रतिनिधि बनने पर स्वागत
समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी,चंदूलालजी अग्रवाल, लक्ष्मीनारायणजी मित्तल,महेशजी चौधरी,ओमजी अग्रवाल ने महेश अग्रवाल का सांसद प्रतिनिधि बनने पर सम्मान किया।
पर्व समिति प्रमुख महेशजी गोयल ने बताया जयंती महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी पर

  1. तनय मितेश अग्रवाल
  2. अंजलि आशीष मित्तल
  3. अंतिम भावेश गर्ग
  4. पनिता विवेक अग्रवाल
  5. अध्या शैलेंद्र अग्रवाल

को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय एस.एम अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र सुनील अग्रवाल (इंडियन ऑयल) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ओमजी अग्रवाल,राजेश गोयल,अमित अग्रवाल,रितेश अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,विजय अग्रवाल,चेतन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन महेश अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *