9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का समापन

रतलाम। रतलाम जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय 9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का सफल आयोजन संपन्न हुआ। समापन समारोह महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी  के आतिथ्य में् सम्पन्न हुआ । प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव वीरेंद्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष निमित शर्मा, समीक्षा परमार आदि ने किया।
स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह ठाकुर ने लेते हुए आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता में इंदौर, बैतूल, इटारसी, देवास, धार, झाबुआ, मंदसौर सहित 12 जिलों के लगभग 200 खिलाडियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती यास्मीन शेरानी ने प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चों को हार जीत के अंतर के बारे में बताते हुए कहा कि आज जो हार गया है वह कल जरूर जीतेगा। बच्चों को कठोर परिश्रम के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार के बाद मिली जीत का आनंद कुछ और ही होता है। हमें हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरूस्कृत कर शील्ड प्रमाण पत्र दिए गए। सभी कोचों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।  
प्रतियोगिता के परिणाम विजेता बालक वर्ग – इंदौर, उपविजेता – रतलाम, तृतीय देवास, बालिका वर्ग में प्रथम – इंदौर, द्वितीय- देवास, तृतीय – रतलाम रहे ।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सोलंकी व आभार वीरेंद्र गुर्जर ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *